फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Tableau on the occasion of Lohri in Dharmanagri

धर्मनगरी में लोहड़ी के उपलक्ष्य में निकाली झांकी

विज्ञापन
Tableau on the occasion of Lohri in Dharmanagri
कटड़ा। धर्मनगरी में लोहड़ी पर पर्यटक विभाग सहित जिला प्रशासन की ओर से जम्मू मार्ग पर एशिया चौक से बस अड्डे तक डोगरी संस्कृति पर आधारित झांकी का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने कुड नृत्य कर लोगों को डोगरी संस्कृति से रूबरू करवाया। वहीं, हिरण नृत्य कर बाहबाही लूटी।
विज्ञापन

वही इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डीसी इंदु कंवल चिब और पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक नीलम खजूरिया, आमंत्रित सदस्य कमांडेंट सीआरपीएफ 06 बटालियन जितेंद्र कुमार गुप्ता, सहायक निदेशक पर्यटन विभाग अंबिका वाली आदि मौजूद रहे। इस दौरान कलाकारों ने कुड के साथ ही हिरण नृत्य पेश किया। साथ ही मुख्य बस अड्डे पर आग जलाकर लोहड़ी पर्व मनाया।
विज्ञापन

इस मौके पर डीसी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यटन के साथ ही मां वैष्णो देवी में यात्रा में बढ़ोतरी करना है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को डोगरी समृद्धि संस्कृति से भी रूबरू करवाना है। पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक नीलम खजूरिया ने कहा कि यात्रा में बढ़ोतरी को विभाग हर संभव कर रहा है। इस लोहड़ी पर्व पर ढोल की थाप श्रद्धालु भी झूमते नजर आए। इस मौके पर डीडीसी पैंथल सदस्य राजेंद्र मेंगी, एसपी कटड़ा अमित भसीन, एसडीपीओ कुलजीत सिंह, होटल एवं रेस्तरां संघ के उप प्रधान वीरेंद्र केसर, जेएंडके इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के प्रधान शिव कुमार शर्मा, नपा पूर्व प्रधान एवं पार्षद अंबरीष मगोत्रा, पार्षद राजेश सधोत्रा, कटरा ढाबा यूनियन प्रधान महेश चंद्र डोगरा, करियाना यूनियन प्रधान मुकुंद जमवाल, पंच सोहन सिंह ठाकुर, अश्विनी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed