{"_id":"5759c2fc4f1c1bca389c613c","slug":"swami-dhirendra-brahmachari-remembered-on-death-anniversary","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वामी धीरेंद्र ब्रह्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वामी धीरेंद्र ब्रह्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो, चिनैनी
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
धीरेंद्र ब्रह्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के योग गुरु स्वामी धीरेंद्र ब्रह्मचारी की 22वीं पुण्यतिथि पर वीरवार को स्वामी जी के आश्रम मानतलाई और जम्मू यात्री भवन हरिद्वार में कार्यक्रम किया गया। जम्मू यात्री भवन हरिद्वार में दैनिक प्रसाद योजना के तहत वीरवार को ब्रह्मलीन स्वामी धीरेंद्र ब्रह्मचारी की पुण्यतिथि मनाई गई।
विज्ञापन
इस मौके पर उनके प्रतिनिधि भूतपूर्व जनरल मैनेजर तथा तत्कालीन जनसंपर्क अधिकारी जम्मू यात्री भवन ट्रस्ट हरिद्वार उमानंद मिश्र के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। दूसरी तरफ स्वामी के आश्रम मानतलाई के प्रांगण में उनके भतीजे लक्ष्मण चौधरी ने उनकी याद में भंडारे का आयोजन कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
इस मौके पर स्थानीय लोगों ने भी बढ़चढ़ कर स्वामी जी को याद किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि स्वामी जी ने मानतलाई को मिनी सिंगापुर बनाने की पहल शुरू की थी। उनके ब्रह्मलीन होने के बाद से मानतलाई का विकास ठप हो गया। हाल के दिनों में सरकार ने यहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का योग केंद्र खोलने की घोषणा की, लेकिन अभी तक उस पर कोई पहल शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन
मानतलाई के विकास के लिए केंद्र सरकार से दस करोड़ रुपये की मांग की गई है, ताकि यहां के पांच तीर्थ की यात्रा सुगम हो सके। स्वामी जी द्वारा मानतलाई से नैना देवी देवी तक बनाई गई सड़क को फिर से बनाई जाएगी। अंतरराष्ट्रीय योग केंद्र खोलने की पहल भी सरकार कर रही है। जल्द ही इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है।
दीनानाथ भगत, विधायक, चिनैनी