फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Swachh Bharat Abhiyan

मां राजेश्वरी जयंती के पर चलाया गया सफाई अभियान

विज्ञापन
Swachh Bharat Abhiyan
उधमपुर। मानव उत्थान सेवा समिति की तरफ से रविवार को मां राजेवश्वरी जयंती के उपलक्ष्य पर शहर के पार्कों में सफाई अभियान चला कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। सतपाल महाराज की शिष्या एवं मां राजराजेश्वरी आश्रम प्रभारी महात्मा समता बाई के दिशा निर्देश में चले सफाई अभियान में स्वयं सेवकों ने सर्वप्रथम जिला अस्पताल में स्थित श्री हंस पार्क में साफ-सफाई के बाद वीनस चौक में भी सफाई की गई।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे जिला अस्पताल के पार्क से सफाई अभियान की शुरूआत की गई। पेड़ों पर उगी खराब टहनियों और झाड़ियों को काट कर पार्क को सुंदर रूप दिया गया। तत्पश्चात स्वयं सेवकों ने वार्ड नम्बर 14 के अंतर्गत वीनस चौक में बने पार्क में लगाए पौधों की गुड़ाई की गई। इस अवसर पर बोलते हुए मानव सेवा दल के प्रांतपाल ने बताया कि मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक सतपाल महाराज की माता मां राजराजेश्वरी देवी की जयंती छह अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाई जा रही है। आज का सफाई अभियान उनकी जयंती को ही समर्पित है। उन्होंने बताया कि सफाई अभियान में लगभग पैंतीस सदस्यों ने भाग लिया। निष्काम भाव से किए सफाई अभियान के माध्यम से जनसाधारण को स्वच्छता का सन्देश देकर साफ सफाई के प्रति जागरूक किया गया। उनका कहना था कि माननीय प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, एक भारत श्रेष्ठ भारत नेक भारत के नारे को साकार करने के लिए समिति राष्ट्रीय स्तर पर कृतसंकलप है। सफाई अभियान में जोगेंद्र कुमार, धनी राम, देव राज, वेद प्रकाश, जीवन कुमार, मदन लाल, रमेश चंद्र, रंजीत सिंह, सोभे राम, सतीश कुमार, रवि कुमार, जय सिंह, ललिता देवी, बिमला देवी, अंजली शर्मा, लांजा देवी, मखन्नु देवी, भोली देवी, सुरक्षा देवी, सिद्धार्थ, मानव, मुकेश, राज कुमारी, चंचला देवी, गायत्री देवी, ललिता देवी, शीलो देवी, उपासना, ललिता कुमारी व अन्य सेवादारों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed