फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Suspend

396 शिक्षकों को स्थानांतरित करने वाला मुख्य शिक्षा अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
Suspend
किश्तवाड़। जिले में आम जनता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने मुख्य शिक्षा अधिकारी रशपाल सिंह चौहान को निलंबित करने का आदेश दिया था। साथ ही उनकी ओर से शिक्षकों के लिए जारी किए गए स्थानांतरण आदेशों को भी स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

आदेश में कहा गया है कि अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया था कि मुख्य शिक्षा अधिकारी ने अपने सेवानिवृत्ति यानी 30 नवंबर के दिन पर शिक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। यह उनके दुर्भावनापूर्ण इरादे को दर्शाता है। डिस्पैच रजिस्टर में 396 शिक्षकों का स्थानांतरण आदेश दर्ज है, लेकिन अधिकारी के कार्यालय अभिलेखों में स्थानांतरण के आदेशों का कोई जिक्र नहीं हैं।
विज्ञापन

आगे कहा गया कि मुख्य शिक्षा अधिकारी ने 27 नवंबर को स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। जबकि, वह खुद 25 से 27 नवंबर तक छुट्टी पर थे। अधिकारी ने एक सरकारी कर्मचारी के रूप में अशोभनीय कार्य किया है। इसलिए, अगले आदेश तक के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी निलंबित रहेंगे। साथ ही उनकी ओर से दिया गया स्थानांतरण का आदेश भी स्थगित कर दिया गया है। वहीं, उपायुक्त ने एडीसी किशोरी लाल शर्मा को जांच अधिकारी के रूप में नियुक्त कर दिया है, जो मामले की जांच करेंगे। उन्हें 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed