फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Supplied with water from a month standstill

एक महीने से पानी की सप्लाई ठप

Sat, 21 May 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Sat, 21 May 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Supplied with water from a month standstill
नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया है।

पानी की किल्लत से जिले भर में हाहाकार मचा हुआ है। रामनगर तहसील के कू नाला क्षेत्र में भी लोग पानी की किल्लत के कारण परेशान हैं। पिछले करीब एक माह से इलाके में पीने की सप्लाई न होने पर कू नाला इलाके के लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने सरकार पर लोगों की समस्या को अनदेखा करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


स्थानीय निवासी मोहन लाल, अशोक कुमार, निक्कू राम और संजय कुमार ने बताया ने बताया कि कू नाला इलाके के वार्ड नंबर 3 व 4 में पिछले लगभग 25 दिनों से पीने के पानी की सप्लाई नहीं हुई है। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लोगों को पानी लेने के लिए काफी दूर पैदल चलकर प्राकृतिक जल स्रोत से पानी लाना पड़ रहा है। उनका आरोप था कि एक तो लगातार बढ़ रही गर्मी की वजह से लोग पहले ही परेशान हैं, उस पर विभाग कि लापरवाही के कारण लोगों को पीने के पानी से भी मोहताज होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी रवि सिंह ने कहा कि जिस तरह से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है, इससे लगता नहीं कि हम आजाद देश में जी रह रहे हैं। पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। लोगों ने पीएचई विभाग के विरोध में मोर्चा खोलने की चेतावनी भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed