{"_id":"6807e77d63420c168303fc76","slug":"suicide-attempt-in-katra-katra-news-c-10-agr1006-595535-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: वैष्णो देवी गुफा के पास श्रद्धालु ने खाई में छलांग लगाई, सुरक्षाकर्मियों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: वैष्णो देवी गुफा के पास श्रद्धालु ने खाई में छलांग लगाई, सुरक्षाकर्मियों ने बचाई जान
विज्ञापन
खाई में छलांग लगाने वाला हरियाणा का श्रद्धालु ।
हरियाणा से दर्शन के लिए आया था श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। मंगलवार सुबह वैष्णो देवी भवन के पास एक चौंकाने वाली घटना घटी, जब हरियाणा से आए एक श्रद्धालु ने गुफा के पास स्थित गहरी खाई में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के समय मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने तुरंत पुलिस और श्राइन बोर्ड के अधिकारियों को सूचित किया, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करके उसकी जान बचाई।
बताया गया कि श्रद्धालु रवि कुमार निवासी वी-82, उत्तम नगर, बटा मंडी, फतेहाबाद, हरियाणा, माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आया था। अचानक उसने गुफा के पीछे स्थित गहरी खाई में छलांग लगा दी। श्राइन बोर्ड के कर्मियों और पुलिस ने सूझ-बूझ से काम करते हुए उसे खाई से बाहर निकाला और उसकी जान बचाई।
श्रद्धालु को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और उसकी मनोवैज्ञानिक स्थिति का आकलन किया गया। उपचार के बाद उसे कटड़ा वापस भेज दिया गया। हालांकि, उसके इस कदम के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसके परिवार से संपर्क स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए गुफा के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी साइनबोर्ड्स की समीक्षा करने का निर्णय लिया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे किसी भी तनावपूर्ण स्थिति में प्रशासन या हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।
इस घटना ने एक बार फिर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की आवश्यकता को रेखांकित किया है।