{"_id":"6849d5675a5e04e6b8057d1c","slug":"sudh-mahadev-fair-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-124123-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: गर्मी भी नहीं डिगा श्रद्धालुओं का उत्साह, घंटों कतार में लगकर किए भगवान शिव के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: गर्मी भी नहीं डिगा श्रद्धालुओं का उत्साह, घंटों कतार में लगकर किए भगवान शिव के दर्शन
विज्ञापन
सुद्धमहादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, बाजार तक लगी रही लाइन
पूर्णिमा पर पाप नाशिनी बावली में पवित्र स्नान कर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के चरणों में झुकाया शीश
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान शिव के प्राचीन मंदिर में श्रद्धालुओं का उत्साह इस कदर था कि ज्येष्ठ की गर्मी भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी और श्रद्धालुओं ने घंटों तक लाइनों में लगने के बाद भोले बाबा के दर्शन किए।
सुद्धमहादेव मेले के दूसरे दिन मेला स्थल पर अलसुबह ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। पाप नाशिनी बावली में श्रद्धालु पवित्र स्नान कर रहे थे। मंगलवार की पूर्व संध्या पर ही जम्मू संभाग के अलग-अलग जगहों और दूसरे राज्यों के सैलानी ज्येष्ठ पूर्णिमा को लेकर तीर्थ स्थल सुद्धमहादेव पहुंच चुके थे। बुधवार को मेला स्थल पर श्रद्धालुओं की रौनक देखते ही बन रही थी, मेला स्थल श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। मन में उत्साह और बम बम भोले के जयघोष के साथ श्रद्धालु मंदिर से बाहर आ रहे थे, भगवान शिव के दर्शन कर श्रद्धालु सुकून महसूस कर रहे थे। बुधवार को भीषण गर्मी का एहसास काफी हो रहा था बावजूद इसके गर्मी श्रद्धालुओं के उत्साह को डिगा ना सकी । वही श्रद्धालु भगवान शिव के मंदिर में माथा टेकने के बाद भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण कर रहे थे ।