फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Students demonstrated regarding water scarcity

पानी की किल्लत को लेकर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Students demonstrated regarding water scarcity
रामनगर में पानी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन करते विद्यार्थी व स्‍थानीय लोग। संवाद - फोटो : UDHAMPUR
रामनगर। रामनगर की पंचायत सत्या अनसु के सरपंच पवन कुमार की अध्यक्षता में मिडिल स्कूल अनसु और मिडिल स्कूल मठ में पानी की किल्लत को लेकर विद्यार्थियों व अभिभावकों ने जल शक्ति विभाग कार्यालय रामनगर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सरपंच पवन कुमार ने कहा कि पिछले तीन सप्ताह से स्कूल में पानी की किल्लत बनी हुई है। इससे विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थी स्कूल आते समय अपने घरों से ही अपने साथ एक पानी की बोतल लेकर आते हैं और उसी से पूरा दिन गुजारा कर रहे हैं। वहीं विद्यार्थियों के अभिभावकों में शामिल बिशन दास, रमेश चंद, सत्यपाल, ब्रह्मदत्त, सुभाष चंद्र, मोहन लाल व अन्य ने बताया कि पानी की आपूर्ति नहीं मिलने का मुख्य कारण क्षेत्र में तैनात जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी की मनमर्जी है। क्योंकि वह अक्सर शराब के नशे में धुत रहता है। जबकि पंचायत में वाटर टैंक हमेशा पानी से भरा रहता है लेकिन इसके बावजूद लाइनमैन जानबूझ कर पानी की आपूर्ति नहीं करता है। जब गांव वाले उसे पानी की समस्या के बारे में जानकारी देते हैं तो वह उनकी बात बिल्कुल भी नहीं सुनता है। विभागीय कर्मचारियों की इस लापरवाही और मनमर्जी से स्कूल में विद्यार्थियों के साथ पूरे गांव के लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए जिला प्रशासन से उनकी मांग है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकाला जाए, नहीं तो पूरे गांववासी सड़कों पर उतरने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed