फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Strict checking of vehicles at checkpoints

नाकों पर वाहनों की सघन जांच

Tue, 12 Jan 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी Updated Tue, 12 Jan 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
Strict checking of vehicles at checkpoints

गणतंत्र दिवस के नजदीक आने और जहां-तहां संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बीच पुलिस विभाग काफी चौकन्ना हो गया है। जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन


हर नाकों पर वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। सभी थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस विभाग अन्य जांच एजेंसियों के साथ तालमेल को और बेहतर बनाने में जुट गई है। हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


मुख्यालय के साथ ही जिले के अन्य स्थानों पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए पुलिस विभाग के द्वारा श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के साथ ही रियासी, माहौर में भी सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने-जाने वाले यात्री वाहनों के साथ ही प्राइवेट वाहनों की भी तलाशी ली जा रही है। शक की स्थिति में पहचान पत्र की भी
जांच की जा रही है। गौर रहे कि गणतंत्र दिवस से पूर्व हर साल सुरक्षा व्यवस्था ऐसे भी कड़ी कर दी जाती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed