फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Strict action will be taken against those who ignore Kovid rules

कोविड नियमों की अनदेखी करने वालों पर होगी सख्त कारवाई

विज्ञापन
Strict action will be taken against those who ignore Kovid rules
उधमपुर। जिला में कम हो रहे कोरोना संक्रमण के मामलो पर प्रसन्नता व्यक्त हुए डीसी इंदु कंवल चिब ने नियमों को लेकर बरती जा रही लापरवाही पर भी चिंता भी जताई है। शनिवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि कोरोना नियमों के प्रति कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए निगरानी टीमें तैनात की हैं।
विज्ञापन

लोगों से अपील है कि सभी मास्क पहनें और सामाजिक दूरी जैसे नियमों का उचित पालन करें। जिले में लगातार कम हो रही संक्रमण दर में कटौती के बीच नगर के बाजारों, मेटाडोरों, बसों मंडियों व अन्य सार्वजनिक जगहों पर लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इससे फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा है। इसलिए लोगों से अपील है कि वह बिलकुल भी लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से टेलिमेडिसिन सुविधा शुरू की गई है। इसलिए लोग सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए संबंधित इलाकों के ब्लॉक मेडिकल अधिकरियों से संपर्क करें। जल्द ही इसे पीएचसी स्तर भी मुहैया करवाया जाएगा। यह सुविधा लोगों को घर बैठे-बैठे डॉक्टर से मिलवाएगी। इसलिए सभी पार्षदों, जन प्रतिनिधियों व पंचायत सदस्यों से अपील है कि वह इसका अधिक से अधिक प्रचार करें। उन्होंने कहा कि देविका परियोजना के संबंध में शिकायतों व सुझावों के लिए जिला प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर 01992-278844 जारी किया गया है। जो सुबह साढे़ नौ से शाम छह बजे तक चालू रहेगा। बिजली संबंधी शिकायतों व सुझावों को लेकर भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed