फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Strict action should be kept inside the luggage shops

सामान दुकानों के अंदर रखें वरना होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
Strict action should be kept inside the luggage shops
उधमपुर। नगर परिषद की ओर से गोल मार्केट क्षेत्र में वीरवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर दुकानदारों को सामान अंदर रखने की हिदायत दी गई। साथ ही सामान दुकान के बाहर दिखाई देने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसमें चालान काटने के साथ ही जुर्माना भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

बुधवार को डीसी इंदू कंवल चिब की ओर से नगर का दौरा किया गया था। इस दौरान उन्होंने नगर के विभिन्न बाजारों में हुए अतिक्रमण तथा पार्किंग की अव्यवस्था पर भी चिंता जताई थी। इसके बाद वीरवार को नगर परिषद ने हरकत में आते हुए नगर में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर अवैध रेहड़ी-फड़ी वालों सहित दुकानदारों को भी फुटपाथ व दुकानों के बाहर से सामान हटाने की सख्त हिदायत दी गई। जिन दुकानदारों का सामान दुकान के बाहर लगा था उसे दुकान के अंदर रखवाया गया। साथ ही चेतावनी भी दी गई कि अगली बार सख्त कारवाई कर सामान को जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नप के खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर निर्जीव सिंह जम्वाल ने कहा कि नगर परिषद की ओर से समय-समय पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाता है, लेकिन दुकानदारों को स्वयं भी जागरूक होने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल दुकानदारों को हिदायत दी गई है। अनदेखी करने पर अगली बार सख्त कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed