फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Statues in Devika complex damaged, beauty seems to be eclipsed

Udhampur News: देविका परिसर में लगी मूर्तियां क्षतिग्रस्त, सुंदरता को लग रहा ग्रहण

Sun, 23 Feb 2025 12:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 23 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Statues in Devika complex damaged, beauty seems to be eclipsed
देविका परिसर में क्षतिग्रस्त मूर्तियां। संवाद - फोटो : udhampur
लोगों ने नगर परिषद से मूर्तियों की मरम्मत और दोबारा रंग-रोगन करवाने की मांग की
विज्ञापन

उधमपुर। देविका परिसर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए नगर परिषद की ओर से स्थापित लोक संस्कृति को दर्शाने वाली मूर्तियां अब जर्जर हालत में हैं। समय के साथ कई मूर्तियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, और उन पर किया गया रंग भी जगह-जगह से उखड़ गया है। इसके बावजूद नगर परिषद ने अब तक इनकी मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया है।
देविका परिसर में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए बेंच और सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं, ताकि वे यहां आकर पवित्र देविका नदी के दर्शन कर सकें और अपनी यादें संजो सकें। लेकिन क्षतिग्रस्त मूर्तियां परिसर की सुंदरता को प्रभावित कर रही हैं।
विज्ञापन

राहुल कुमार, विश्व प्रताप सिंह, रमन कुमार, राकेश कुमार और राजेंद्र कुमार सहित कई स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से जल्द से जल्द मूर्तियों की मरम्मत और दोबारा रंग-रोगन करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देविका गंगा की बहन मानी जाती है और पटनीटॉप व माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए आए पर्यटक यहां माथा टेकने और परिसर की सांस्कृतिक झलक देखने आते हैं। ऐसे में देविका परिसर की सुंदरता बनाए रखने के लिए मूर्तियों की मरम्मत आवश्यक है। संवाद
जल्द ही क्षतिग्रस्त हुई मूर्तियों की मरम्मत करवाने के साथ ही इन पर दोबारा से रंग रोगन किया जाएगा। ताकि देविका परिसर की खूबसूरती में चार-चांद लग सके।

राजेंद्र ढींगरा, सीईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed