फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Srinagar team becomes football champion

श्रीनगर की टीम बनी फुटबाल चैंपियन

विज्ञापन
Srinagar team becomes football champion
उधमपुर। खेल विभाग की ओर से सुभाष स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय अंतर जिला स्तरीय अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। दूसरे व अंतिम दिन र्क्वाटर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों का आयोजन हुआ है।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला श्रीनगर व उधमपुर के बीच हुआ, जिसमें श्रीनगर की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया है। पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीनगर ने जिला कुपवाड़ा को 12-0 और दूसरे क्वार्टर फाइनल में बारामूला ने गांदरबल पर 1-0 जीत दर्ज की।
विज्ञापन

वहीं, पहले सेमीफाइनल में श्रीनगर की टीम ने कठुआ को 4-0 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में उधमपुर ने पेनल्टी शूट आउट में बारामूला को 3-1 से हराया। फाइनल मुकाबला श्रीनगर व उधमपुर की टीम के बीच हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में श्रीनगर की टीम ने 1-0 से जीत हासिल कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। समापन अवसर पर जिला खेल अधिकारी सरदार स्वर्ण सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed