{"_id":"629a508bc6572f4e001ef381","slug":"sports-udhampur-news-jmu261170319","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग में रामनगर अव्वल, अंडर-17 में शीर्ष तीन स्थानों पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग में रामनगर अव्वल, अंडर-17 में शीर्ष तीन स्थानों पर किया कब्जा
विज्ञापन
उधमपुर: सुभाष स्टेडियम में योग करती हुई छात्र.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। नगर के सुभाष स्टेडियम में खेल विभाग की तरफ से अंडर-14 व अंडर-17 वर्ग में जारी जिला स्तरीय इंटर जोनल प्रतियोगिता में शुक्रवार को योग के मुकाबले करवाए गए। इसमें 68 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी स्वर्ण सिंह मुख्य अतिथि थे। प्रतियोगिता के योग अंडर-14 ब्वॉयज मुकाबले में उधमपुर जोन ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया, और रामनगर जोन तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह योग अंडर-17 ब्वॉयज मुकाबले में रामनगर जोन ने पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता के योग अंडर-14 गर्ल्स मुकाबले में उधमपुर जोन ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि, अंडर-17 मुकाबले में जोन जिब ने पहला, जोन रामनगर ने दूसरा और जोन उधमपुर ने तीसरा स्थान पाया। सभी मैचों का संचालन जिला उधमपुर के फील्ड स्टाफ के तकनीकी विशेषज्ञ सोम देव खजूरिया, सुरिंदर, रमन, अंशु ब्रत खन्ना और नितिन ने किया। मौके पर जेडपीईओ जिब पूनम शर्मा, रोमेश चंदर, संजीव कुमार, आदि उपस्थित रहे।