{"_id":"621bbef04d9abb6d53465aa5","slug":"sports-news-udhampur-news-jmu2547251123","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर हैंडबॉल क्लब ने 21-4 से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर हैंडबॉल क्लब ने 21-4 से जीता मैच
विज्ञापन
उधमपुर: सुभाष स्टेडियम में हो रहे हैंडबॉल प्रतियोगिता में मैच खेलती खिलाड़ी
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। डिस्ट्रिक्ट हैंडबॉल एसोसिएशन उधमपुर ने रविवार को सुभाष स्टेडियम में दो दिवसीय जिला हैंडबॉल प्रतियोगिता की शुरूआत की। पहले दिन लड़के व लड़कियों वर्ग में पांच मुकाबले खेले गए। इस अवसर पर महिला पुलिस स्टेशन की एसएचओ ईशा महाजन मुख्य मेहमान थीं।
सुबह एसोसिएशन के प्रधान विक्रम सलाथिया के नेतृत्व में मुख्य मेहमान ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इसके बाद महिला वर्ग का पहला मुकाबला उधमपुर हैंडबाल क्लब फर्स्ट और उधमपुर हैंडबॉल क्लब सेकेंड के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में उधमपुर हैंडबॉल क्लब फर्स्ट ने 13-4 गोल के अंतर से शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद लड़कों के वर्ग के मुकाबले खेले गए।
पहला मुकाबला एपीएस हैंडबॉल क्लब उधमपुर और चिनैनी हैंडबॉल क्लब के बीच खेला गया। इसमें एपीएस ने 14-6 के अंतर से जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरा मुकाबला सरेंजर हैंडबॉल क्लब और एपेक्स हैंडबॉल क्लब के बीच हुआ, जिसमें सरेंजर ने 9-2 के अंतर से जीत हासिल की। वहीं, तीसरा मुकाबला उधमपुर हैंडबॉल क्लब और बीबीएस विद्यापीठ के बीच खेला गया। इसमें उधमपुर हैंडबॉल क्लब ने 21-4 के बड़े अंतर से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
चौथा मुकाबला मिनी स्टेडियम हैंडबॉल क्लब और सरेंजर हैंडबॉल क्लब के बीच खेला गया। इसमें मिनी स्टेडियम हैंडबॉल क्लब ने जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की नौ और महिला वर्ग में पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव रवि सिंह, संयोजक अरुण गुप्ता, वॉलीबाल एसोसिएशन के प्रधान राजगुरु, कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान शेख तनवीर अहमद, बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान सुरेश खजूरिया, आदि मौजूद थे।