{"_id":"671c1cb13dbd9626fd04aa67","slug":"sports-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-101335-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: तिरंदाजी में जम्मू ने ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: तिरंदाजी में जम्मू ने ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी जीती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में लड़कियों के लिए यूटी स्तरीय जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता का एसएमवीडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स कटड़ा में समापन हुआ।
कार्यक्रम में श्रीनगर, डोडा, जम्मू, कठुआ और रियासी सहित जम्मू और कश्मीर यूटी के विभिन्न जिलों की टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कांप्लेक्स के नोडल अधिकारी संजीव कोतवाल मौके पर मौजूद रहे। वहीं इस समापन समारोह में तीरंदाजी कोच अभिलाषा चौधर सहित जिला रियासी के वाईएसएस अधिकारी तरसेम सिंह ने गर्मजोशी से सबका स्वागत किया। कोतवाल ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली लड़कियों के प्रयासों की प्रशंसा की। इसमें जम्मू ने ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी जीती, जबकि कठुआ ने रनर अप ट्रॉफी हासिल की।
इसमें अंडर-14 में कल्याणी शर्मा जम्मू ने प्रथम स्थान हासिल किया। मान्यता शर्मा कठुआ द्वितीय और जपलीन कौर जम्मू तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-17 लड़कियों में प्रथम रही रिकर्व में फेरिहा जम्मू प्रथम, मणिकर्णिका शर्मा जम्मू प्रथम, स्मृति शर्मा जम्मू द्वितीय, अंतरा रानी जम्मू तृतीय रही।
विज्ञापन
रिकर्व-मान्या शर्मा जम्मू प्रथम, जानवी देवी कठुआ द्वितीय और कंपाउंड अनामिका शर्मा रियासी प्रथम, भूमि कठुआ द्वितीय और अन्वेषा शर्मा कठुआ तृतीय स्थान पर रही । वहीं अंडर 19-भारत-सोनिया मोत्तन जम्मू प्रथम, जाह्नवी शर्मा कठुआ दूसरे और महरूम कौसर जम्मू तीसरे स्थान पर रहीं। मैचों का संचालन जसवंत सिंह, संजीव कुमार, जुगल किशोर और कुलदीप कुमार गतिविधि प्रभारी वाईएसएस रियासी की देखरेख में हुआ।