फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sports news

Udhampur News: यंग स्टार क्रिकेट क्लब डोडा युवा क्रिकेटरों के लिए 25 अगस्त से लगाएगा कोचिंग कैंप

विज्ञापन
sports news
-युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर, 25 जुलाई तक होगा पंजीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डोडा। यंग स्टार क्रिकेट क्लब डोडा 25 अगस्त से डोडा में 5 दिवसीय अखिल भारतीय गुफरान ग्लोबल कोचिंग कैंप लगाएगा। चिनाब क्षेत्र में अपनी तरह का यह पहला कैंप होगा। इसमें अंडर-12, अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-22 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।

क्लब के संरक्षक मंजूर अहमद ने प्रो. जहीर अब्बास हाशमी को शिविर का मुख्य कार्यकारी अधिकारी घोषित किया। मंजूर अहमद ने बताया कि शिविर डोडा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगाया जाएगा। प्रमाणित कोच, प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और फिटनेस ट्रेनर छात्रों व युवा क्रिकेटरों को क्रिकेट प्रशिक्षण प्रदान करेंगे, जिसका उद्देश्य नवोदित क्रिकेटरों को कम उम्र से ही खेल की बारीकियों से परिचित कराना है। शिविर शुरू करने का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र, केंद्र शासित प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों के युवा क्रिकेटरों को जमीनी स्तर पर तैयार कर बड़े मंच के लिए तैयार करना है। क्लब अध्यक्ष नसीर खोरा ने युवा क्रिकेटरों और संस्थानों के प्रमुखों से छात्रों को कैंप में भाग लेने के लिए अपील की है।
विज्ञापन

कैंप के सीईओ प्रोफेसर जहीर अब्बास हाशमी ने कहा कि कैंप युवा क्रिकेटरों को प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगा। इसके लिए पंजीकरण 25 जुलाई तक होगा। इच्छुक जानकारी के लिए 9906139425 या 9906800535 पर संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर क्लब महासचिव फैजान ए. ट्रंबू भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed