फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sports news

Udhampur News: घोरडी क्रिकेट क्लब ने जीता पहला मैच

विज्ञापन
sports news
क्रिकेट मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स के फिजिकल अध्यापक
रामनगर। कस्बे के राजा राम सिंह मैदान में शनिवार को ऑपरेशन सद्भावना के तहत तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। यह प्रतियोगिता इंडियन आर्मी 21 बटालियन जेके राइफल की ओर से करवाई जा रही है। इसमें घोरडी क्रिकेट क्लब ने पहला मैच जीता।
विज्ञापन

इस क्रिकेट प्रतियोगिता में रामनगर की छह, घोरडी की एक और उधमपुर की एक टीम ने हिस्सा लिया। शनिवार पहले दिन रामनगर यूथ सर्विस और स्पोर्ट्स के जेडपीईओ पवन कुमार ने फिजिकल अध्यापकों के साथ मिलकर क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू करवाई।
विज्ञापन

पहले दिन चार मैच करवाए गए। पहला मैच घोरडी क्रिकेट क्लब और उधमपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी घोरडी की टीम ने 15 ओवर में 105 रन बनाए और दूसरी पारी में उधमपुर के खिलाड़ी सिर्फ 89 रन ही बना पाए, जिसमें घोरडी क्रिकेट क्लब ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच रामनगर क्रिकेट क्लब और सरसू क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। रामनगर की टीम ने सरसू क्रिकेट क्लब की टीम को 49 स्कोर पर ही सिमट दिया और रामनगर क्रिकेट क्लब ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

तीसरा मुकाबला कुलवंता क्रिकेट क्लब और पंजग्रा क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। कुलवंता के खिलाड़ियों ने 15 ओवर में 111 रन का लक्ष्य रखा। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी पंजग्रा की टीम 60 रन ही बना पाई। कुलवंता ने मैच जीत लिया। आखिरी मैच लेड क्रिकेट क्लब और कघोट क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। कघोट टीम ने चार विकेट खोकर लेड क्रिकेट क्लब को हराया। यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स के अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि पहले दिन चार मैच हुए और चार टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रविवार को पहला सेमीफाइनल रामनगर क्रिकेट क्लब और कुलवंता क्रिकेट क्लब और दूसरा सेमीफाइनल कघोट क्रिकेट क्लब और घोरडी क्रिकेट क्लब के बीच होगा। वहीं सोमवार को फाइनल मुकाबला करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed