{"_id":"67b78095a99978329603c52a","slug":"sports-minister-took-stock-of-the-stadium-udhampur-news-c-202-1-udh1007-120619-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: खेल मंत्री ने लिया स्टेडियम का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: खेल मंत्री ने लिया स्टेडियम का जायजा
Fri, 21 Feb 2025 12:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
सुभाष स्टेडियम में विकास कार्यों की जानकारी लेते खेल मंत्री सतीश शर्मा। संवाद
- फोटो : udhampur
- कमियों को दूर करने का दिया आश्वासन, कहा- आईपीएल के लिए किए जाएगा तैयार
-19 फरवरी को अमर उजाला ने 15 साल से विकास कार्यों की अनदेखी को लेकर उठाया था मुद्दा
उधमपुर। पिछले 15 सालों से विकास के नाम पर सुभाष स्टेडियम की हो रही अनदेखी के मुद्दे को अमर उजाला ने प्राथमिकता के साथ उठाया और बुधवार यानि 19 फरवरी के अंक में '15 साल में भी तैयार नहीं हो पाया स्टेडियम' शीर्षक के साथ प्रकाशित किया। इसका असर सरकार पर भी दूसरे दिन ही साफ देखने को मिला। वीरवार को खेल मंत्री ने खुद प्रशासनिक अमले के साथ स्टेडियम का दौरा कर विकास कार्यों में कमियों को दूर करने का हवाला देखते हुए स्टेडियम का बेहतर विकास करने का आश्वासन दिया।
शहर के वार्ड नंबर 1 में स्थित सुभाष स्टेडियम में अपने दौरे के दौरान खेल मंत्री सतीश शर्मा ने स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया और प्रशासनिक व संबंधित अधिकारियों के साथ चल रहे व अधूरे पड़े निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभी भी स्टेडियम में कुछ कमियां हैं, जिन्हें दुरुस्त करना होगा और आने वाले समय में वह उधमपुर में बेहतरीन खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे। आने वाले दिनों में स्टेडियम में आईपीएल के मैच भी करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो भी यहां पर कमियां है उसे दूर करने के जल्द से जल्द प्रयास किए जाएंगे। उसके लिए तकनीकी विशेषज्ञ टीम का भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि डीसी सलोनी राय ने उन्हें बताया है कि यहां पर बच्चों को खेलने के लिए सामान व अन्य सुविधाओं की जरूरत है। इसके लिए जल्द से जल्द कोशिश की जाएगी ताकि बच्चों को हर प्रकार का खेल का सामान मिल सके। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही जम्मू-कश्मीर में हर प्रकार की खेल सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने पुलिस को भी नशे के सौदागरों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा और नशे के खात्मे को लेकर सबको मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। इस मौके पर डीसी सलोनी राय सहित चिनैनी विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया, रामनगर विधायक सुनील भारद्वाज व खेल विभाग के अधिकारी मौजूद थे।