फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sport

रस्साकसी में जगानू ने बारटा को हराया

विज्ञापन
sport
उधमपुर: वॉलीबॉल का मैच खेलते हुए खिलाड़ी व रसा खींचते हुए खिलाड़ी. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने के लिए युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने एक सप्ताह (25 से 31 अक्तूबर) तक चलने वाले अभियान की शुरूआत की गई है। इसमें रन फॉर यूनिटी, वॉलीबाल, रस्साकसी, आदि खेलों का आयोजन हुआ। रस्साकसी में पंचायत जगानू ने बारटा को हराया, वहीं वॉलीबाल में बारटा ने जगानू को मात दी।
विज्ञापन

इसका उद्घाटन मंगलवार को गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल टिकरी से हुआ, जहां युवा सेवाएं एवं खेल केंद्र जम्मू-कश्मीर के विशेष सचिव राकेश मगोत्रा ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उनके साथ स्कूल शिक्षा विभाग की विशेष सचिव कांता देवी, बीडीसी अध्यक्ष (ब्लॉक टिकरी) निशा शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी उधमपुर अरविन कौल और ब्लॉक टिकरी के अन्य पीआरआई सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन

इस एकता दौड में युवा सेवा एवं खेल विभाग, नेहरू युवा केंद्र, शिक्षकों, वरिष्ठ नागरिकों, फील्ड स्टाफ के साथ ब्लॉक टिकरी की 8 पंचायतों के विभिन्न 15 सरकारी एवं निजी विद्यालयों के लगभग 140 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जीएचएस टिकरी से राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई इस एकता दौड़ में प्रतिभागियों ने वंदे मातरम और एकता दिवस से संबंधित नारे लगाते हुए भाग लिया। मुख्य अतिथि ने प्रेरक भाषण में खेल गतिविधियों के बरकरार रहने और सरकार की विकासात्मक योजनाओं के बारे में जागरूक होने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गवर्नमेंट एचएसएस जगानू में ब्लॉक एवं पंचायत जगानू में जन अभियान (बी2वी4 का प्रारंभिक चरण) के तहत खेल गतिविधियों का संचालन किया गया। इसमें जन अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर के विशेष सचिव युवा सेवा एवं खेल केंद्र राकेश मगोत्रा की उपस्थिति में वॉलीबाल और रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न पंचायतों के लगभग 108 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पंचायत बारटा की वॉलीबाल टीम ने जगानू-ए की टीम को 2-1 के सेट से और रस्साकशी में पंचायत जगानू ने पंचायत बारटा को हराया।

उधमपुर: वॉलीबॉल का मैच खेलते हुए खिलाड़ी व रसा खींचते हुए खिलाड़ी.

उधमपुर: वॉलीबॉल का मैच खेलते हुए खिलाड़ी व रसा खींचते हुए खिलाड़ी.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed