फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sport news

सुभाष स्टेडियम में खेले गए वुशु, ताइक्वांडो, शतरंज और कैरम के मुकाबले

विज्ञापन
sport news
उधमपुर में खेल विभाग की तरफ से आयोजित खेल प्रतियोगिता में कैरम के मुकाबले में हिस्सा लेते खिलाड़? - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। नगर के सुभाष स्टेडियम में जारी जिला स्तरीय इंटर जोनल टूर्नामेंट में सोमवार को सभी आयु वर्ग में लड़के (39 किग्रा) और लड़कियों के वुशु, ताइक्वांडो, शतरंज और कैरम के मुकाबले खेले गए। जिसमें छह जोन के लगभग 134 खिलड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इसमें खेले गए लड़की वर्ग के अंडर-14 कैरम मुकाबले में उधमपुर की नीलम देवी, अंडर-17 में जिब की सोनिया शर्मा और अंडर-19 में उधमपुर की सोनम भारती ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि, कैरम में लड़कों के अंडर-14 मुकाबले में उधमपुर के अखिल शर्मा और अंडर-17 में उधमपुर के रिंकू शर्मा प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लड़कियों में शतरंज के अंडर-14 मुकाबले में उधमपुर की गौरंगी शर्मा और अंडर-19 में उधमपुर की भावना शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि, लड़कों के अंडर-14 मुकाबले में उधमपुर के अर्श सिंह, अंडर-17 में उधमपुर के अकुल मेंगी तथा अंडर-19 में उधमपुर के अतुल कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लड़कियों के वुशु मुकाबलों में अंडर-19 (39 किग्रा) में उधमपुर की अनामिका देवी और अंडर-17 (45 किग्रा) में उधमपुर की प्रीति कुमारी प्रथम रहीं। वुशु के लड़कों के अंडर-14 मुकाबले (28 किग्रा) में उधमपुर के सुमित वर्मा और अंडर-17 (48 किग्रा) में कुलवंता के अमरजीत सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया।
उधर, लड़कियों के ताइक्वांडो में अंडर-14 मुकाबले (29-32 किग्रा) में उधमपुर की बतिक्षा शर्मा, अंडर-14 मुकाबले (32-35 किग्रा) में जिब की सांवी कालरा तथा अंडर-17 (52-55 किग्रा) में जिब की अदिति शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कों के अंडर-14 वर्ग (25-27 किग्रा) में उधमपुर के हिरियांश, अंडर-17 (45-48 किग्रा) में उधमपुर के अंतरिक्ष राजपूत और अंडर19 (48-51 किग्रा) में उधमपुर के सुनील सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया।

इस मौके पर टूर्नामेंट का संचालन करने वाले अधिकारियों में यशपाल, राज कुमार, निशा शर्मा, दीपक शर्मा, सौरभ पंडित, राकेश खजूरिया, राजेश शर्मा, चंद्र किरण, सुनील दत्त खजूरिया, रमन गुप्ता, वेद प्रकाश, ऋषि कुमार शर्मा, रवि कुमार, नितिन राठौर, अंकुश सिंह, अरुणा जंवाल, ईशांग बंदराल, अशोक कुमार और सुदेश कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed