{"_id":"4bf03bc560de5a4d18b93dbf52dc267c","slug":"special-train-departs-from-ktdha-to-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
Updated Tue, 23 Feb 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंसे यात्रियों की असुविधाओं को देखते हुए रेवले प्रशासन ने कटड़ा से दिल्ली के लिए सोमवार की रात नौ बजे स्पेशल ट्रेन को रवाना किया। यह ट्रेन लुधियाना, अंबाला, सहारणपुर और मेरठ होते हुए दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
आज मंगलवार को यह ट्रेन शाम साढ़े सात बजे चलेगी। स्पेशल ट्रेन की जानकारी देते हुए कटड़ा के स्टेशन अधीक्षक जुगल किशोर ने बताया कि इस ट्रेन से यात्रा करने के लिए यात्रियों को जनरल किराया ही लगेगा।
विज्ञापन
लेकिन उनको सुविधाएं स्लीपर वाली भी मिल सकती हैं। उन्होंने कहा कि दरअसल, रेलवे प्रशासन ने तत्काल फंसे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए यह सुविधा बहाल की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर पहले हर रोज करीब डेढ़ हजार तक श्रद्धालुओं का पंजीकरण दर्शन करने के लिए होता था, लेकिन यह आंकड़ा हरियाणा में जाट आरक्षण की धधकी आग के कारण तीन-चार सौ तक पहुंच गई है।
लिहाजा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई है। बता दें कि हर रोज माता के दर्शन करने वालों की संख्या जो इन दिनों दस हजार के करीब चल रही थी, वह भी घटकर आठ हजार के पास पहुंच गई है। हरियाणा में जाट आंदोलन का असर यहां भी साफ देखा जा रहा है। व्यापारियों को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है।