{"_id":"69791d55577051253e0bff65","slug":"son-punches-and-slaps-mother-over-mobile-phone-dispute-udhampur-news-c-202-1-udh1002-132066-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मोबाइल फोन के विवाद में बेटे ने मां के मुंह पर मारे मुक्के, थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मोबाइल फोन के विवाद में बेटे ने मां के मुंह पर मारे मुक्के, थप्पड़
Wed, 28 Jan 2026 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
रामनगर तहसील क्षेत्र का मामला : चेहरे और सिर में आईं गंभीर चोटें, जम्मू में चल रहा इलाज
पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेने के साथ शुरू की जांच, परिवार ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। गणतंत्र दिवस के दिन रामनगर तहसील क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई। यहां एक बेटे ने अपनी मां को मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के दौरान बेरहमी से पीटा। आरोप है कि उक्त बेटे ने मां के मुंह पर कई मुक्के और थप्पड़ मारे। सिर को दीवार से टकराया। इससे चेहरे और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला को रामनगर अस्पताल में उपचार के बाद उधमपुर और बाद में जीएमसी जम्मू रेफर करना पड़ा।
घायल महिला की पहचान विष्णु देवी (47 वर्ष) पत्नी चेतराम निवासी वार्ड नंबर दो, पंचायत सत्या के रूप में हुई है। आरोप है कि सोमवार शाम करीब पांच बजे विष्णु देवी के बड़े बेटे बलवीर चंद उर्फ सोनू ने उनसे शराब के नशे में मोबाइल फोन मांगा। वह मोबाइल फोन देने ही वाली थी कि बेटे ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर जलते चूल्हे में फेंक दिया। इस दौरान विष्णु देवी ने किसी तरह से मोबाइल फोन को चूल्हे से निकाला और घर से बाहर जाने लगीं। इस दौरान आरोपी बेटे ने रास्ता रोककर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
आसपास के ग्रामीणों को जब पता चला तो वे मौके पर पहुंचे और घायल महिला को रामनगर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को उधमपुर रेफर किया गया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सोमवार देर रात जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। घायल महिला के छोटे बेटे रुमाल राम ने बताया कि घटना के समय घर में मां, दादी और बड़ा भाई थे। वह खुद चार दिनों से काम के सिलसिले में बाहर था। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर रामनगर अस्पताल पहुंचा जहां मां ने पूरी बात बताई।
विज्ञापन
रुमाल राम ने बताया कि फिलहाल जीएमसी जम्मू में मां का इलाज चल रहा है। हालत स्थिर बताई जा रही है। रामनगर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के साथ जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बीस दिन पहले घर आया था बलवीर चंद
महिला के छोटे बेटे रुमाल राम के अनुसार बड़ा भाई बलवीर चंद दूसरे राज्य में पल्लेदारी का काम करता है। बीस दिन पहले घर आया था। मैं चार दिनों से कुणाला इलाके में किसी के घर पर टाइल डालने गया था। पिता भी शनिवार सुबह दिहाड़ी लगाने के लिए रामनगर गए थे। वह वहीं पर रिश्तेदार के घर पर थे। ग्रामीणों ने बड़े भाई को घर पर ही बांध रखा था। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।