{"_id":"de2f0c071b72cdb7252b89bb940fc09a","slug":"solidarity-grows-from-game-governor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को आपस में जोड़ने का काम करते हैं खेल : राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को आपस में जोड़ने का काम करते हैं खेल : राज्यपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Wed, 16 Dec 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी डिग्री कॉलेज में द्वितीय महिला एवं पुरुष राज्य स्तरीय अंतर कॉलेज गवर्नर्स सिल्वर रोलिंग ट्राफी वॉलीबाल टूर्नामेंट के दौरान बालीवाल प्रतियोगता का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यपाल एनएन वोहरा ने कहा कि खेल लोगों को जोड़ता है और खेलों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा कि खेल में हार-जीत तो चलती रहती है, परंतु इससे आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और कॉलेज प्रशासन को दूसरी बार राज्य स्तरीय अंतर कॉलेज टूर्नामेंट के बेहतरीन आयोजन पर सराहना की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह तीसरी बार इस कॉलेज में आए हैं। कालेज प्रशासन द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास काफी सराहनीय हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों से टीमों टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं, इससे विभिन्न क्षेत्रों में दोस्ती और आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि लेह के छात्रों को इस तरह की टूर्नामेंट में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
कालेज के प्रिंसिपल एसएस. भलवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राज्य वित्त एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पवन कुमार गुप्ता, जिला विकास आयुक्त डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी, डायरेक्टर कॉलेजिस तारिक अहमद, उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी सुरेंद्र गुप्ता, एसएसपी सुलेमान चौधरी आदि मौजूद थे।
मुख्यातिथि का एनसीसी कैडेट्स के द्वारा गार्ड ऑफ आर्नर के साथ स्वागत किया गया। शुरुआती समारोह में कॉलेज की वार्षिक पत्रिका का भी विमोचन किया गया। इसके अलावा कॉलेज छात्रों द्वारा रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए, जिसमें डोगरी लोक नृत्य एवं गीत मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।