{"_id":"6372a3fb10a8a80b003e1139","slug":"snowfall-udhampur-news-jmu2722850119","type":"story","status":"publish","title_hn":"Snowfall: नत्थाटॉप में 10 इंच हिमपात, पटनीटॉप में पर्यटकों का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Snowfall: नत्थाटॉप में 10 इंच हिमपात, पटनीटॉप में पर्यटकों का जमावड़ा
Tue, 15 Nov 2022 01:32 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चिनैनी
अमर उजाला नेटवर्क, चिनैनी
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 01:32 PM IST
सार
नत्थाटॉप में तीसरी बार बर्फबारी हुई है, जबकि जुगधार, शिवगढ़ धार, देराटॉप और सियोजधार की चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। जम्मू संभाग के प्रमुख पर्यटन स्थल पटनीटॉप में बारिश हुई है।
विज्ञापन
नत्थाटाप में ताजा हिमपात की तस्वीरे :- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
विस्तार
चिनैनी (उधमपुर)। मौसम का बदलाव कुछ दिनों से बिगड़ा हुआ है, जिससे ठंड में इजाफा हुआ है। नत्थाटॉप में तीसरी बार बर्फबारी हुई है, जबकि जुगधार, शिवगढ़ धार, देराटॉप और सियोजधार की चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। जम्मू संभाग के प्रमुख पर्यटन स्थल पटनीटॉप में बारिश हुई है, जबकि बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए पर्यटकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
उधर, हिमपात और बारिश और हवाएं चलने से पूरा क्षेत्र ठंड की चपेट में है। लोग ठंड से बचने के लिए अलावा का सहारा ले रहे हैं। जम्मू संभाग के विकसित पर्यटन स्थल नत्थाटॉप में सीजन का तीसरा हिमपात हुआ है। सोमवार सुबह तक 10 इंच हिमपात रिकार्ड किया गया। पूरा दिन चोटी धुंध के आगोश में रही। जुगधार, शिवगढ़ धार, देराटॉप और सियोजधार में भारी हिमपात हुआ है।
विज्ञापन
मैदानी इलाकों में बारिश से क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ गई है। इस कारण कस्बे और बाजार में रौनक कम रही। कारोबारियों की माने तो सोमवार को कार्य सामान्य ही था। फोन के जरिए कई सैलानियों ने हिमपात की जानकारी हासिल की। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पटनीटॉप में बर्फबारी के बाद सैलानियों की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन