फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Snow on the mountain tops, low-lying areas drizzle

पर्वतीय चोटियों पर बर्फ गिरी, निचले इलाकों में बूंदाबांदी

Tue, 05 Jan 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर/चिनैनी
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर/चिनैनी Updated Tue, 05 Jan 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Snow on the mountain tops, low-lying areas drizzle

मौसम की करवट से पर्वतीय चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।

विज्ञापन


बहरहाल, पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के आसार बन गए हैं। सुबह से ही मौसम के मिजाज पर आसमान में छाए बादलों का असर हावी हो गया। हवा में ठंडक बढ़ गई जो दिन चढ़ने के साथ साथ ठिठुरन बढ़ाती चली गई।
विज्ञापन


दिनभर सूरज बादलों की ओट में रहा। नतीजतन ठंडी बयार से जनजीवन को कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा। पर्वतीय इलाकों में स्योजधार, सिरोलीधार सहित आसपास के चोटी वाले इलाकों में बर्फ के फाहे गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फ की चादर बिछने का सिलसिला केवल पर्वतीय चोटियाें तक ही सीमित रहा। पर्यटक स्थल पत्नीटाप और नत्थाटाप में देर शाम को बर्फबारी के आसार बन रहे थे। उधमपुर शहर सहित आसपास के इलाकों में दिन भर बादल छाए रहने से मौसम ने कंपकंपी छुड़ाई।

मौसम के असर से दिन के समय भी अलाव का सहारा लिया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कई दिनों से आसमान साफ रहने और धूप खिलने का क्रम सोमवार को पूरी तरह से टूट गया।

मौसम की ताजा करवट से कड़ाके की ठंड का दौर महसूस किया जा रहा है। चिनैनी इलाके में आसमान सुबह से ही बादलों से घिरा हुआ था। दोपहर को हल्की बारिश भी हुई जबकि शिवगढ़ धार, स्योजधार में बर्फ भी गिरी। हालांकि जिस तरह से ठंड में इजाफा हुआ, उससे तेज बारिश और नत्थाटाप, पत्नीटाप, जुगधार में बर्फबारी की उम्मीद बनने लगी।


देर शाम तक आसमान पर काले बादल और ठंडी हवाएं चलने का दौर जारी रहा। उधर, सोमवार को भी नत्थाटाप की चोटी पर बर्फ की सफेद चादर पर बर्फ  का लुत्फ  लेने के लिए काफी संख्या में सैलानी पहुंचे जो ठंड के चलते कुछ ही देर वहां रुक सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed