फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   snoe fall

दिनभर बदला रहा मौसम का मिजाज,

विज्ञापन
snoe fall
पंचैरी में हुई बर्फबारी। - फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़/भद्रवाह। मौसम के मिजाज में शुक्रवार शाम से आए बदलाव के चलते शनिवार को एक बार फिर से क्षेत्र के निचले मैदानी इलाकों में बारिश होने के साथ ही उच्च पर्वत श्रंखलाओं पर ताजा हिमपात हुआ है। इससे पूरे क्षेत्र में हाड़तोड़ ठंड व शीतलहर का प्रकोप पहले से भी कहीं अधिक बढ गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों तक मौसम के साफ बने रहने से दिन के तापमान में काफी सुधार हुआ था, लेकिन अब फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ने से दिन के तापमान में भी काफी गिरावट हुई है। इसके कारण लोगों को दिन के समय में भी ठंड से बचाव के लिए आग का सहारा लेना पड़ा है। दूसरी ओर मौसम की खराबी के कारण क्षेत्रवासियों को बिजली, पानी, सड़क संपर्क जैसी सुविधाओं से संबंधित परेशानियों से भी दोचार होना पड़ा है। बारिश व हिमपात के कारण कई स्थानों पर दिनभर बिजली गुल रही तो कहीं पानी आपूर्ति को लेकर लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा है। कई क्षेत्रों में सड़क संपर्क में बाधा पेश आने से लोगों को यातायात संबंधी परेशानियां भी सहनी पड़ी हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का कहना था कि सर्दी की परेशानियों से बचने के लिए उन्होंने पहले से ही अपने घरों में उचित प्रबंध करके रखे होते हैं, लेकिन फिर भी स्वास्थ्य सुविधाओं सहित बिजली, पानी आपूर्ति व सड़क संपर्क सुविधाओं में बाधा पेश आने के कारण उन्हें काफी समस्याओं को सामना करना पड़ता है। प्रशासन से अपील है कि विशेषतौर पर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए उचित प्रबंध किए जाएं। ताकि मौसम की खराबी के दौरान लोग अपने घरों में आराम से रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
जिले के पर्वतीय इलाकों में हुई बर्फबारी
पंचैरी में बिछने लगी बर्फ की सफेद चादर
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर/पंचैरी। मौसम का मिजाज बदलने पर पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में बादल छाने के बाद बारिश की संभावना बन चुकी है। शनिवार को दिन भर ठंड ने परेशान किया और शीत लहर के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मैदानी इलाकों में बारिश व पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
शनिवार को मैदानी इलाकों में सुबह के समय हल्के बादल छाए हुए थे। वहीं पंचैरी, बसंतगढ़, पटनीटॉप, नत्थाटॉप व अन्य पर्वतीय इलाकों में सुबह करीब दस बजे मौसम खराब होने के बाद हल्की बर्फबारी शुरू हो चुकी थी। बर्फबारी के बाद तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट हो गई थी और लोग ठंड से ठिठुरने को मजबूर थे। दोपहर को बर्फ की सफेद चादर बिछने के बाद लोगों ने बर्फबारी का आनंद भी उठाया। ज्यादा बच्चों को बर्फ में खेलते हुए देखा गया। वहीं मैदानी इलाकों में दोपहर के समय कुछ के लिए धूप निकली, लेकिन शाम करीब चार बजे अचानक मौसम बदला और घने बादल छा गए। बादल छाने के बाद शीत लहर भी चलने लगी और लोगों को ठंड ने परेशान करना शुरू कर दिया। शाम को सूरज ढलते ही ठंड का प्रकोप ज्यादा बढ़ गया और लोग घरों में हीटर जलाने के साथ बाहर निकलने पर अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए। एयरफोर्स के मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 17.9 और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को सुबह व शाम के समय बारिश की संभावना है। वहीं पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने पर तापमान में गिरावट हो सकती है।
------------------
वर्ष 2020 की पहली बर्फबारी से कांपा क्षेत्र
पटनीटॉप तथा नत्थाटॉप में भारी बर्फबारी से सैलानी झूमे
अमर उजाला ब्यूरो
चिनैनी। मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ा है। इससे वर्ष की पहली बर्फबारी व बारिश होने से पूरा क्षेत्र कांप गया है। इसके चलते लोगों ने अलाव जलाए और ठंड से बचने के लिए जल्दी ही घरों का भी रुख कर लिया।
जम्मू संभाग के विकसित पर्यटन स्थल पटनीटॉप में शुक्रवार की रात से ही जारी बर्फबारी से से वहां का तापमान काफी लुढ़क गया है तथा पटनीटॉप के देवदार के पेड़ और वहां का इलाका बर्फ से पूरी तरह ढक गया। पटनीटाप में पहुंचे सैलानी भी बर्फबारी को देख झूम उठे, जबकि नत्थाटॉप में भी बर्फबारी दिन भर जारी रही, जिससे क्षेत्र में बर्फीली हवाओं के चलने का दौर जारी रहा। पटनीटॉप में शुक्त्रस्वार से जारी बर्फबारी शनिवार को भी होती रही और करीब 10 इंच तक ताजा हिमपात पटनीटॉप में हो चुका था। इसके अलावा नत्थाटॉप में डेढ़ फुट के करीब ताजा बर्फ गिर चुकी थी और वहां भी खराब मौसम के चलते बर्फ का गिरना जारी था। दूसरी ओर कुद के साथ-साथ जुगदार, देरा टॉप, शिवगढ़ दार, सियोजदार, लद्दा धार तथा अन्य चोटियों पर भी बर्फबारी जारी रही, जिससे दिनभर बर्फीली हवाओं के चलने का दौर जारी रहा, और लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का इस्तेमाल किया, वहीं दुकानदार भी जल्दी दुकानें बंद कर घरों की और चले गए थे।
---------------------------------
सैलानियों ने कहा स्वर्ग का नजारा है तो यहीं
जम्मू संभाग के विकसित पर्यटन स्थल पटनीटॉप में पहुंचे सैलानियों की खुशी उस समय बढ़ जब कुदरत ने सैलानियों को नए वर्ष के मौके पर ताजा हिमपात देखने का मौका दिया। सैलानी ताजा बर्फबारी के दौरान झूम उठे और बर्फ के पढ़ रहे फाओ के बीच सैलानी खूब मौज मस्ती करते नजर आए। सैलानियों को ठंड का भी एहसास नहीं हो रहा था और वह कुदरत के इन नजारों का आनंद लेने के बाद एक ही बात कह रहे थे कि वाह स्वर्ग है तो यहीं। सुबह से शाम तक सैलानियों का बर्फ के बीच तांता लगा रहा और कई तरह की अठखेलियां करते हुए सैलानी अपने आप को नहीं रोक पाए और यादगार चित्र खिंचवाते हुए इन पलों को आने वाले समय में भी याद रखने को कहा, तथा यह भी कहा कि पटनीटॉप जैसी खूबसूरत जगह हर किसी को आना चाहिए। जहां के कुदरती नजारों का आनंद उठाना चाहिए। उन्होंने सरकार से भी मांग उठाई कि सरकार को इन इलाकों की ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है ताकि देश विदेश के आने वाले सैलानियों को किसी भी तरह की दिक्कत पेश न आए।

-----------------------------
जाम में भी फंसे सैलानी
पटनीटॉप में बर्फ देखने पहुंचे सैलानी फिर पटनीटॉप मार्ग पर घंटों जाम में फंसे। इस कारण उन्हें काफी दिक्कतें भी हुई। सैलानियों ने कहा कि पटनीटॉप जाने वाले मार्ग के बीच टैंकरों को खड़ा न किया जाना चाहिए। ताकि जो भी सैलानी पटनीटॉप आए वह आसानी से पर्यटन स्थल तक पहुंच पाएं और वहां पर पहुंचकर कुदरती नजारों का आनंद ले पाएं, लेकिन जाम की समस्या उनके सफर पर रोड़ा बनती है। इसको लेकर यातायात विभाग को विशेष ध्यान देते हुए टैंकरों को ऐसी जगह रोकना चाहिए जहां किसी को भी किसी तरह की समस्या पेश न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed