{"_id":"61b63f24bb115f2af263954e","slug":"smuggler-udhampur-news-jmu2497082186","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमकीन से भरे वाहन से बरामद किए तीन मवेशी, बना विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमकीन से भरे वाहन से बरामद किए तीन मवेशी, बना विवाद
विज्ञापन
उधमपुर के मियां बाग इलाकें में लोगों द्वारा तीन मवेशियों के साथ पकड़ा गया आटो व मौजूद पुलिस
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के साथ लगते मियां बाग इलाके में हिंदू जागरण मंच ने एक ऑटो लोड कैरियर वाहन से तीन मवेशी बरामद किए हैं। तस्करों ने ऑटो में दिखाने के लिए चिप्स के पैकेट रखे गए थे, और अंदर तीन मवेशी छुपा रखे थे। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, और वाहन को कब्जे में लिया। जबकि, ऑटो का चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार शाम करीब चार बजे लोगों के साथ मंच के प्रधान रोहित सेठी मौके पर पहुंचे, और ऑटो को रोका। जब ऑटो की तलाशी ली तो तस्करों ने दिखावे के लिए ऑटो में चिप्स के पैकेट रखे थे। जब पैकेट हटाए गए तो नीचे तीन मवेशी नजर आए। मवेशियों को इस तरीके से बैठाया गया था कि तीनों बुरी तरह जख्मी भी हो गए थे।
लोगों ने चालक को पकड़ा और उसकी पिटाई शुरू कर दी। लेकिन, वह किसी तरह मौके से फरार हो गया। हालांकि, भागते समय उसका मोबाइल नीचे गिर गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, और वाहन को कब्जे में ले लिया। मंच के सदस्यों ने पुलिस से मांग की है कि इन तस्करों का जल्द से जल्द पता लगाया जाए, और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।