{"_id":"585c24084f1c1b6752e3a60e","slug":"slammed-authorities-in-public-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता दरबार में अधिकारियों की खिंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दरबार में अधिकारियों की खिंचाई
ब्यूरो, अमर उजाला/रियासी
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
टोटा गांव का दौरा करते मंत्री अजय नंदा व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला की तहसील भमाग के ग्रामीण क्षेत्र टोट में वीरवार को लगाये गए जनता दरबार में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना विभाग के अधिकारियों की खिंचाई करते हुए उनको कड़े निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
वीरवार को टोट में लगाए गए जनता दरबार में स्थानीय विधायक और वित्त राज्यमंत्री अजय नंदा के पास आई एक शिकायत के बाद राज्यमंत्री ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को बनाई जाने वाली बारह किलोमीटर सड़क के कार्यों को प्रगति देने के साथ ही सड़क मार्ग बनाये जाने के समय लोगों का नुकसान नहीं हो, इसके बारे में कड़े निर्देश दिए गए। वहीं सड़क के दौरान बनाये जाने वाले एक पुल का काम भी एक सप्ताह के भीतर शुरू करने को कहा गया।
विज्ञापन
इसके अलावा राज्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अन्य विभागों के अधिकारियों को भी अपना काम लोगों के हित में करने को कहा। वहीं केंद्र द्वारा जारी की गई योजनाओं का सीधा लाभ लोगों तक पहुंचाने को कहा। इस मौके पर लोगों के द्वारा टोट व डंगाकोट में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ की कमी को दूर करने को कहा, वहीं इसके अलावा क्षेत्र में डिग्री कालेज के साथ ही बैंक ब्रांच और आंगनबाड़ी सेंटरों को भी खोलने की मांग की गई।
विज्ञापन
इसके अलावा राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए खेल का मैदान बनाने और जानवरों के उपचार के लिए एक वेटरनरी सेंटर खोलने को कहा गया। जनता दरबार के दौरान डीसी रवींद्र कुमार, एडिशनल एसपी संजय सिंह राना के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, वहीं टोट के अलावा साढी, डंगाकोट, चरालाकोट, कोठरू, देवीगढ़ के ग्रामीण जनता दरबार
में पहुंचे।