फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   six people found corona infected in udhampur

उधमपुर में छह लोग पाए गए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
six people found corona infected in udhampur
उधमपुर। जिले में फिर से कोरोना के मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी होने लगी है। शाम तक कुल छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, जबकि दो लोग महामारी केे मात देने में कामयाब रहे हैं। संक्रमितों के संपर्क में रहने पर दस से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन करने के साथ कोरोना टेस्ट करवाए गए हैं। मौजूदा समय में जिले में 28 मामले शेष हैं।
विज्ञापन

मंगलवार से कोरोना के मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पहले हर रोज पांच से कम मामले सामने आ रहे थे, लेकिन मंगलवार को मामलों में बढ़ोतरी हुई और कुल सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। बुधवार को छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनके संपर्क में रहने पर कई लोगों को कोरोना टेस्ट करवाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11288 हो गए हैं। इनमें से 11125 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 135 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 28 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed