{"_id":"09ffe610df00549d3cf61f12a687412c","slug":"six-injured-in-vehicle-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर में छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर में छह घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Fri, 10 Oct 2014 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर बलीनाला इलाके में मेटाडोर और कार की टक्कर में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलाें को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां एक्स-रे मशीन नहीं चलने से घायलों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े चार बजे उधमपुर से चिनैनी की तरफ जा रही मेटाडोर नंबर जेके14ए-7736 जैसे ही बलीनाला इलाके में पहुंची तो बनिहाल से जम्मू की तरफ जा रही मारुति कार (जेके02एएस-6662) के साथ टक्कर हो गई।
विज्ञापन
टक्कर में मेटाडोर पर सवार आशा (17) पुत्री रवींद्र चंद निवासी चिनैनी, पुष्पा देवी (27) पत्नी सुभाष चंद्र निवासी सुद्धमहादेव कार पर सवार मो. रफीक (30), शबनम आरा (17), फरीदा बानो (30) और मो. याकूब (38) सभी निवासी बनिहाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलाें को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन