फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Shrimad Bhagwat Katha Start From 23th March

Udhampur News: श्रीमद्भागवत कथा 23 से, कलश यात्रा कल

विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha Start From 23th March
उधमपुर। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वाधान में भव्य एवं दिव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 23 से 29 मार्च तक प्रतिदिन शाम छह से रात नौ बजे तक डीएन पैलेस में किया जाएगा। 22 मार्च को सुबह 10 बजे भव्य मंगल कलश यात्रा डीएन पैलेस से निकाली जाएगी।
विज्ञापन

यह जानकारी संस्थान के प्रचारक मंडल स्वामी सुचेतानंद और स्वामी महेश्वरानंद ने दी। उन्होंने बताया कि कथा व्यास साध्वी भाग्यश्री भारती अनेक संगीतज्ञ साधु-साध्वियों के साथ उधमपुर में पधार रही हैं। प्रतिदिन शाम पांच बजे प्रभु पूजन किया जाएगा। पावन श्री आरती के साथ कथा का समापन किया जाएगा। प्रतिदिन लंगर प्रसाद की विशेष व्यवस्था की जाएगी। इस भव्य आयोजन में अलग-अलग आध्यात्मिक एवं सामाजिक विषयों पर विचार रखे जाएंगे। ब्रह्मज्ञान की महिमा, रंगोत्सव, श्री कृष्णोत्सव, सनातन धर्म, रुक्मिणी विवाह आदि आध्यात्मिक विषयों के साथ व तनाव मुक्त जीवन व वास्तविक शांति कैसे मिले, युवा कैसे करेंगे श्रेष्ठ राष्ट्र का निर्माण, गोधन का संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, नारी उत्थान, राष्ट्रभक्ति आदि सामाजिक विषयों पर भी साध्वी भाग्यश्री भारती जनमानस को प्रेरित एवं जागृत करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed