फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Shortage of Teachers, Udhampur Youth Forum

Udhampur News: सरकारी हाई स्कूल मरोठी में शिक्षकों की कमी, 300 बच्चों का भविष्य अंधकार में

विज्ञापन
Shortage of Teachers, Udhampur Youth Forum
हाई स्कूल मरोठी में स्टाफ की कमी पर रोष व्यक्त करते उधमपुर यूथ फोरम के सदस्य।
--उधमपुर यूथ फोरम ने जताया रोष, स्कूल पर ताला लगाने की दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सरकारी हाई स्कूल मरोठी कई वर्षों से शिक्षण स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहा है। इससे छात्रों का भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है। इस मुद्दे पर उधमपुर यूथ फोरम ने बुधवार को गहरा रोष जताया। फोरम के सदस्यों ने कहा कि इस उपेक्षा ने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के उनके मूल अधिकार से वंचित कर दिया है। फोरम ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान न हुआ तो धरना दिया जाएगा।
फोरम के संस्थापक एवं अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने कहा कि बीते दस साल से हाई स्कूल मरोठी में स्टाफ की भारी कमी है। स्कूल में 300 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं लेकिन उन्हें पढ़ाने के लिए मात्र पांच ही शिक्षक तैनात हैं। इनमें एक पीटी शिक्षक है और एक आधिकारिक कार्य में उलझा रहता है। तीन शिक्षकों के सहारे स्कूल की 10 कक्षाओं का संचालन कठिन हो रहा है। उन्होंने कहा कि बार-बार अपील के बावजूद अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

वह उधमपुर के मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ), शिक्षा विभाग और सरकार को चेतावनी देते हैं कि अगर जल्द स्कूल में स्टाफ की कमी को दूर नहीं किया गया तो फोरम प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा। यहां तक कि अस्थायी रूप से स्कूल को बंद करने पर भी विचार कर सकता है। कहा कि हम सीईओ, शिक्षा विभाग और सरकार से आग्रह करते हैं कि वे तुरंत कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
स्कूल में स्टाफ की कमी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द समस्या दूर की जाएगी।
--कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ, उधमपुर


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed