फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Shortage of Public Transport

Udhampur News: यात्री वाहनों की कमी से जूझ रहे खनेड़ क्षेत्रवासी

Mon, 09 Jun 2025 01:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 09 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Shortage of Public Transport
चार यात्री ऑटो के सहारे पांच गांवों की यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

बसंतगढ़ से खनेड़ तक चलाई जाएं बसें और मेटाडोर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। बसंतगढ़ के खनेड़ गांव तक यात्री वाहनों की कमी है। इस कारण इन गांवों के यात्रियों और ग्रामीणों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या का समाधान न निकालने पर यात्रियों और ग्रामीणों ने कड़ा रोष जताया है। उन्होंने परिवहन विभाग से बस और मेटाडोर आदि वाहनों की संख्या जल्द बढ़ाने की मांग की है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया बसंतगढ़ से खनेड़ गांव तक नौ किलोमीटर मार्ग बना है। इस गांव की तरफ जाने के लिए रास्ते में मांग, गलानी, शहरीअल, लोअर पोनारा आदि गांव भी स्थित हैं। इन सभी गांवों से बसंतगढ़ क्षेत्र के बाजारों की तरफ रोज करीब 300 यात्री रुख करते हैं। वाहनों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को निजी वाहन बुक करके बसंतगढ़ जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन

इस मार्ग की तरफ कोई भी मेटाडोर या बस न चलने से यात्री और ग्रामीणों को हर दिन परेशानियों से जूझना पड़ता है। हालांकि इस मार्ग पर चार यात्री ऑटो भी चल रहे हैं लेकिन यात्री ऑटो में यात्रियों के लिए बैठने की क्षमता कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े वाहनों की सुविधा न होने पर कई बार यात्री अपनी मंजिल की तरफ पैदल ही सफर तय करते हैं। ग्रामीणों ने परिवहन विभाग से इन गांवों तक बसें और मेटाडोर लगाने की मांग की है ताकि यात्री और ग्रामीणों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इनमें आबिद हुसैन, मोहम्मद अशरफ, रतन चंद, मोहम्मद शब्बीर, एजाज अहमद, आतिफ हुसैन, मोहम्मद अमीन आदि ग्रामीण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed