{"_id":"60c7a6be8ebc3e18515ff066","slug":"shops-open-as-per-earlier-relaxation-after-weekend-curfew-udhampur-news-jmu2373319156","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड कर्फ्यू के बाद पहले की छुट के अनुसार खुली दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड कर्फ्यू के बाद पहले की छुट के अनुसार खुली दुकानें
विज्ञापन
किश्तवाड़। वीकेंड कर्फ्यू के बाद जिले में पहले के आदेशानुसार ही दुकानें खुलीं हैं। इस बार कोई अतिरिक्त ढील नहीं दी गई है। लेकिन बाजार खुलने से लोगों को काफी राहत मिली है।
जिला मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शर्मा ने रविवार को दिए गए नए दिशा-निर्देशों के अनुसार दुकानों को वैकल्पिक दिनों में खोलने की अनुमति दी है। किश्तवाड़ जिले के ऑरेंज श्रेणी के चलते 50 प्रतिश्श्त यात्रियों की शर्त पर सार्वजनिक परिवहन को चलने की अनुमति दी गई है। कोरोना कर्फ्यू को केवल रात और सप्ताहांत तक सीमित कर दिया है। उसके बाद वैकल्पिक यानि ऑड और इवन के हिसाब से शाम पांच बजे तक ही दुकानें खोलनी हैं।
उधर, बाजारों में पुलिस कर्मी तैनात रहे और लोगों पर नजर रखी गई। इसके साथ ही लोगों को कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करने की अपील की गई। नई गाइडलाइंस के मुताबिक रात 8 से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा, जबकि शुक्रवार रात 8 से सोमवार सुबह 7 बजे तक सप्ताहांत कर्फ्यू रहेगा।