फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Shivkhodi will develop and sightseeing

शिवखोड़ी और दर्शनीय स्थलों का होगा विकास

Sat, 24 Dec 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रियासी
ब्यूरो, अमर उजाला/रियासी Updated Sat, 24 Dec 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Shivkhodi will develop and sightseeing
शिवखोड़ी धाम की पवित्र गुफा। - फोटो : अमर उजाला

जिले के विभिन्न धार्मिक और दर्शनीय स्थलों के विकास के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन और शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड प्रशासन का होटल एवं रेस्टोरेंट मालिकों के साथ बैठक हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए।

विज्ञापन


बैठक में यह तय किया गया कि श्री शिवखोड़ी धाम के साथ ही कटड़ा से रियासी और रनसू के बीच स्थित अगार जित्तो बाबा धंसर, नौ देवियां, बाबा बंदा सिंह बहादुर, सुला पार्क, सियाड बाबा और अन्य दर्शनीय और धार्मिक स्थानों को विकसित किया जाएगा। मिनी सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में आयोजित बैठक के दौरान डीसी, शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड के वाइस चेयरमैन रवींद्र कुमार ने होटल व रेस्टोरेंट के प्रधान राकेश वजीर, चेयरमैन शाम लाल केसर, टैक्सी और अन्य टूर आपरेटर के चेयरमैन राजेश शर्मा के अलावा आए हुए लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन


विकास के कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड के एक्जीक्यूटिव आफिसर महेश शर्मा, सदस्य सरदारी लाल दुबे, तहसीलदार राजेश बडू भी मौजूद थे। इस दौरान इस सड़क सुविधा को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। सभी ने कहा कि सड़क के बिना यात्रियों को खींचना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष साढे तेरह लाख भक्त पहुंचे शिवखोड़ी
बैठक में शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड प्रशासन ने जानकारी दी कि अभी तक इस वर्ष शिवखोड़ी में साढ़े तेरह लाख श्रद्धालु भगवान शिव के प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है। शिवखोड़ी और आधार शिविर रनसू के अलावा आसपास के क्षेत्रों में यात्रियों की सुविधाओं के लिए काम जारी हैं। इस दौरान यात्रा को बढ़ाने के साथ ही यात्रियों सुविधा पर विचार सुने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed