फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Shiv Sena demonstrated against rising inflation

बढ़ती महंगाई को लेकर शिवसेना ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Shiv Sena demonstrated against rising inflation
उधमपुर में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते शिवसेना के नेता व कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। दिनोंदिन बढ़ती महंगाई के मुद्दे को लेकर शनिवार को शिवसेना उधमपुर इकाई की ओर से जिला प्रधान संजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘बहुत हुई महंगाई की मार, शर्म करो मोदी सरकार’ जैसे नारे लगाते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना भी साधा।
विज्ञापन

वहीं प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संजीव शर्मा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से दिनोंदिन महंगाई को बढ़ाया जा रहा है। इससे आम जनता काफी ज्यादा दुखी हो गई है। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलिंडर के दाम लगातार बढ़ाए जा रहें हैं, जो गैस सिलिंडर पहले चार सौ रुपये में मिलता था, उसका दाम अब हजार रुपये के पार चला गया है। ऐसे में उज्ज्वला योजना के तहत मोदी सरकार ने जो गरीब लोगों को फ्री में सिलिंडर दिए थे वे लोग कैसे इन सिलिंडरों को भरवा सकते हैं। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में यह गैस सिलिंडर लोगों के घरों में शोपीस बनकर पडे़ हैं, लोगों के पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह इनको भरवा सकें। लगातार बढ़ रही महंगाई ने उन्हें फिर से लकड़ियों वाले चूल्हों पर खाना पकाने के लिए मजबूर कर दिया है। सरकार न तो महंगाई को काबू में कर पा रही है और न ही बेरोजगारी को दूर करने के लिए कोई ठोस रणनीति बनाई जा रही है। इससे पढे़ लिखे सभी नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं। इसलिए उनकी मांग है कि सरकार पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलिंडर के अलावा अन्य जरूरी चीजों के दाम कम करे और बरोजगारी को दूर करने के लिए कोई उचित कदम उठाएं ताकि महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता को राहत मिल सके। इस मौके पर अनिल विजय, अश्वनी प्रभाकर व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed