{"_id":"620e942ea3417f626c61c7e5","slug":"sher-e-kashmir-police-academy-udhampur-news-jmu254036791","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवाधिकार और न्याय प्रणाली पर कोर्स शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवाधिकार और न्याय प्रणाली पर कोर्स शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में भारत में मानवाधिकार और आपराधिक न्याय प्रणाली विषय पर तीन दिवसीय पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई। इसमें प्रदेश पुलिस के विभिन्न संगठनों के सब इंस्पेक्टरों से लेकर इंस्पेक्टर रैंक के 28 अधिकारी भाग ले रहे हैं।
उद्घाटन सत्र में एडी (प्रशिक्षण, आरएंडडी) डीएसपी सूरज सिंह ने मानव अधिकारों की रक्षा में आपराधिक न्याय प्रणाली और न्यायपालिका की भूमिका विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम को सभी मनुष्यों की अंतर्निहित गरिमा को समझने के लिए डिजाइन किया गया है, जो स्वतंत्रता, न्याय और शांति का आधार है।
उन्होंने बताया कि कोर्स को सीईडीएडब्ल्यू, बाल अधिकारों पर सम्मेलन, किशोर न्याय अधिनियम 2015 की घोषणाओं और प्रोटोकॉल को शामिल करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें एसकेपीए उधमपुर के अलावा अकादमिक, कानूनी बिरादरी के प्रख्यात वक्ता व्याख्यान देंगे। पाठ्यक्रम का समन्वय सदस्य संकाय निरीक्षक संजीव गुप्ता और एसआई महमूद अहमद कर रहे हैं।