{"_id":"6206b5e97a08f66d8a27dd51","slug":"sher-e-kashmir-police-academy-udhampur-news-jmu2536474145","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर अपराध रोकने के लिए खुद को करें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर अपराध रोकने के लिए खुद को करें तैयार
विज्ञापन
उधमपुर। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में साइबर फोरेंसिक विषय पर जारी पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ। इसमें प्रदेश के 13 पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।
समापन समारोह में अकादमी के एडी (प्रशिक्षण, आरएंडडी) डीएसपी सूरज सिंह ने साइबर अपराध के महत्व पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन अपराधों में हो रही बढ़ोतरी पर रोक लगाने की जरूरत है। इससे निपटने के लिए खुद को तैयार करना होगा। वहीं, सोशल मीडिया एक और चुनौती है। सोशल मीडिया की आम जनता तक पहुंच एक महत्वपूर्ण उपकरण है। लेकिन, निहित स्वार्थों के लिए इसका दुरुपयोग गंभीर खतरा भी है।
उन्होंने कहा कि एमएचए भारत सरकार की ओर से प्रायोजित सीसीपीडब्ल्यूसी योजना के तहत अब तक अकादमी ने साइबर फोरेंसिक में 363 पुलिस जांच कर्ताओं और 11 अभियोजन अधिकारियों को क्षमता निर्माण उपाय के लिए प्रशिक्षित किया है। इसके अलावा न्यायिक अधिकारियों के लिए भी जगह रखी थी। पाठ्यक्रम का संयोजन जूनियर साइबर सलाहकार नईम अबास हमदानी ने किया।