फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Shaheedi divas

गुरू अर्जुन देव ने घर-घर पहुंचाई सिख संस्कृति

विज्ञापन
Shaheedi divas
गुरु अर्जुन देव सिंह का शहीदी दिवस पर लोग ठंड़ा पानी पिते हुए - फोटो : KATRA
उधमपुर। गुरुद्वारा सिंह सभा में सिखों के 5वें गुरू अर्जुन देव सिंह का शहीदी दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया और गुरुद्वारा में शीश नवाया।
विज्ञापन

इस मौके पर शबद कीर्तन का भी आयोजन किया गया था। वहीं, गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्यों ने कहा कि गुरू अर्जुन देव सिंह को शहीदों का सरताज कहा जाता है। वह सिर्फ एक धर्म के गुरू नहीं थे। उन्होंने पूरे विश्व की भलाई के लिए उपदेश दिया। गुरू अर्जुन देव ने ‘सर्व सांझी बरता’ का उपदेश दिया। गुरु ग्रंथ साहिब में 30 रागों में गुरुजी की वाणी संकलित है, जिसमें सर्वाधिक वाणी गुरु अर्जुन देव की ही है।
विज्ञापन

उन्होंने अध्यात्म के साथ विकास को जोड़कर भक्ति परंपरा को एक नई दिशा दी। सिख संस्कृति को घर-घर पहुंचाने के लिए गुरू अर्जुन देव ने अनेक कार्य किए। वह सिख धर्म के लिए शहीद होने वाले प्रथम गुरू थे। आज ही के दिन उन्होंने शहादत पाई थी। इस अवसर पर गुरुद्वारा के बाहर मीठे पानी की छबील लगाकर लोगों को पानी भी पिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed