फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   senitation

देविका नदी के कुंडो की सफाई का काम हुआ आरंभ

विज्ञापन
senitation
उधमपुर। देविका परियोजना के तहत रविवार को देविका नदी के कुंडों की सफाई का काम शुरू हो गया। सिंचाई विभाग ने इसका काम शुरू कर दिया है और सप्ताह के अंदर सभी कुंड साफ कर दिए जाएंगे। इनके साफ होने के बाद शहरवासी देविका नदी को कई वर्षों के बाद पुराने स्वरूप में देख सकेंगे और इसके अंदर डुबकी लगाने का काम भी कर सकेंगे। इस मौके पर टीम देविका के सदस्य मौके पर मौजूद रहे। उनके प्रयास से ही देविका के कुंडों की सफाई काम शुरू हो सका है।
विज्ञापन

देविका परियोजना के तहत करीब तीन वर्ष से काम चल रहा है, लेकिन किसी ने भी देविका के कुंडों की सफाई की तरफ ध्यान नहीं दिया है। नवंबर के पहले सप्ताह में टीम देविका के सदस्यों ने इस परेशानी को डीसी इंदु कंवल चिब के समक्ष रखा था और उन्होंने देविका परियोजना के तहत कुंडों की सफाई के लिए 9.20 लाख रुपये मंजूर कराए थे। इनकी सफाई का काम सिंचाई विभाग को सौंपा गया था। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रविवार को विभाग ने देविका के कुंडो को साफ करने काम शुरू कर दिया है। जेसीबी को देविका नदी में उतार कर कुंडों की सफाई की जा रही है। अंदर से मलबा निकाला जा रहा है। टीम देविका के सदस्यों ने बताय कि करीब 20 वर्ष से इन कुंडों की सफाई नहीं हुई है। सभी नौ कुंड गंदगी व मलबे से भरे पड़े हैं। जब भी तेज बारिश होती है तो पानी बाहर बहने लगता है तो इसी कारण बावलियों भी प्रदूषित हो रही है। अब तो शमशान घाट से भी शव बहने लगे हैं, लेकिन सफाई होने के बाद बाढ़ की समस्या नहीं रहेगी और बारिश का पानी आराम से निकल जाएगा। इसके साथ शहरवासी कई वर्षों के बाद देविका को पुराने स्वरूप में देख कर डुबकी लगाने का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। सप्ताह तक कुंडों की सफाई का काम पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed