फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Security

जखैनी स्थित शारदा माता मंदिर के पूजारी ने लगाई मंदिर में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करने गुहार,

विज्ञापन
Security
उधमपुर। जखैनी से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित शारदा माता मंदिर की भूमि पर कुछ स्थानीय लोगों ने अपनी अधिकार जताना शुरू किया है। इसको लेकर मंदिर के पुजारी ने जिला प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पुजारी अखिल शर्मा ने बताया कि लगभग 20 वर्षों से वह मंदिर में पूजा कर रहे हैं। इस दौरान किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। लेकिन, कुछ दिन पहले मंदिर के साथ लगते एक विशेष समुदाय के लोगों ने मंदिर क्षेत्राधिकार की जमीन पर लगी बाड़ को हटाकर अपने मवेशियों को चराने के लिए छोड़ दिया। जब इस बाबत उनसे बात की गई तो वे लोग उनके साथ मारपीट करने के लिए आ गए और उन्हें मारने की धमकी देने लगी।
विज्ञापन

पुजारी ने बताया कि उन लोगों का पूरा परिवार मंदिर को भी बंद करने के लिए धमका रहे हैं। इससे काफी परेशानी हो रही है। भारी संख्या में लोग दूर दूर से इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसे में विवाद उत्पन्न होने पर श्रद्धालुओं को भी परेशानी उठानी पड़ सकती है। इसलिए, जिला प्रशासन से मांग है कि मंदिर की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed