फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   search

कांदनी में ससुराल आया युवक लापता, चिनाब किनारे मिले कपड़े

विज्ञापन
search
ोटो...चिनाब नदी किनारे लापता युवक की तालाश करते एसडीआरएफ व जिला पुलिस - फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। बागला (डोडा) का 24 वर्षीय युवक अपने ससुराल के घर सरथल से लापता हो गया है। वह पांच दिन पहले ससुराल आया था। सरथल से घर लौटने के दौरान कांदनी शहर से वह लापता हो गया। कांदनी शहर के पास चिनाब नदी के किनारे उसके कपड़े बरामद हुए हैं। जिला पुलिस और एसडीआरएफ के जवान उसकी तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर उसके परिवार वाले भी पहुंच गए थे। पिता हरिओम का कहना है कि उनका बेटा सुनील कुमार पांच दिन पहले सरथल गांव में अपने ससुराल आया था। थान प्रभारी आबिद बुखारी के अनुसार देर शाम तक युवक की तलाश जारी रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। नदी का बहाव ज्यादा होने के कारण रात को तलाशी अभियान बंद कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed