{"_id":"6505f1a8d9155b87c50a1937","slug":"search-operation-for-leopard-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-2796-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: तेंदुए को मारने के लिए 20 किमी क्षेत्र में दिन भर चला सर्च आपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: तेंदुए को मारने के लिए 20 किमी क्षेत्र में दिन भर चला सर्च आपरेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/चिनैनी। तेंदुए को मारने व पकड़ने के लिए एसओजी, वाइल्ड लाइफ, फारेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स ने शनिवार को सुबह से रात तक गंगेड़ा से समरोली तक 15 से 20 किलोमीटर एरिया में सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन अभी तक किसी तरह की कामयाबी नहीं मिली है। वाइल्ड लाइफ का कहना है कि अब रात को दो टीमों को नियुक्त कर सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। इसमें स्थानीय निवासियों की भी मदद ली जाएगी।
गौरतलब है कि दो बच्चों पर हमला किए जाने के बाद वाइल्ड लाइफ ने तेंदुए को मारने का आदेश जारी किया है, लेकिन छह दिन मशक्कत करने के बाद भी तेंदुआ वाइल्ड लाइफ के हाथ नहीं लग रहा है। अब इसमें एसओजी की भी मदद ली गई है। शनिवार को दूसरे दिन भी एसओजी ने वाइल्ड लाइफ के साथ मिल कर सर्च आपरेशन चलाया। उधमपुर शहर के साथ लगते गंगेड़ा से लेकर पंचैरी के सांकरी, चिनैनी के समरोली तक 15 से 20 किलोमीटर क्षेत्र में सुबह से शाम तक सर्च आपरेशन चला, लेकिन किसी तरह की कामयाबी नहीं मिली है। तेंदुए को मारना तो दूर कहीं उसकी एक झलक भी नजर नहीं आई है।
रेंजर राकेश शर्मा ने बताया कि हमारी तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिल रही है। अब रात को सर्च ऑॅपरेशन चलाने के लिए दो टीमों का गठन किया है। इनमें एसओजी के चार-चार जवान शामिल होंगें। इसके साथ स्थानीय निवासी भी मदद करेंगे।