फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   School without boundary wall in the middle of the road, safety of children in danger

Udhampur News: सड़कों के बीच में बिना चहारदिवारी विद्यालय, खतरे में बच्चों की सुरक्षा

Sat, 22 Feb 2025 12:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 22 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
School without boundary wall in the middle of the road, safety of children in danger
वार्ड नंबर आठ में ​​स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल। संवाद - फोटो : udhampur
स्कूल के पास लगे बिजली ट्रांसफार्मर के खुले फ्यूज दे रहे बड़े हादसे को न्योता
विज्ञापन

रामनगर। वार्ड नंबर 8 में स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल की चहारदिवारी न होने के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा खतरे में है।
स्कूल के पास लगे बिजली ट्रांसफार्मर के खुले फ्यूज भी किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं। स्थानीय लोगों और पूर्व पार्षद काका राही सहित अन्य वार्डवासियों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। यह स्कूल दो व्यस्त सड़कों के बीच स्थित है। एक सड़क चौकी-डालसर, तो दूसरी पीडब्ल्यूडी विभाग कार्यालय और पुराने बाजार की ओर जाती है। इन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। कुछ समय पहले इसी मार्ग पर एक बाइक दुर्घटना में युवक की मौत हो गई थी। अगर उस समय स्कूल खुला होता तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।
स्कूल परिसर के पास ही बिजली विभाग द्वारा वर्षों पहले ट्रांसफार्मर लगाया गया था, लेकिन उसमें लगे फ्यूज खुले हैं, जो किसी भी समय बच्चों या राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। कई बार मवेशी इसकी चपेट में आकर मर चुके हैं, लेकिन बिजली विभाग ने अब तक कोई सुरक्षा उपाय नहीं किए। वार्डवासियों ने बताया कि शिक्षा विभाग, रामनगर प्रशासन और पूर्व विधायकों से कई बार चहारदिवारी बनाने की मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द स्कूल के चारों ओर सुरक्षा दीवार बनाने और ट्रांसफार्मर की स्थिति सुधारने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन

वार्ड आठ में बना प्राइमरी स्कूल दो मार्गो के बीच में है। स्कूल में पढ़ रहे बच्चे स्कूल की चहारदिवारी न होने से हर समय खतरे में पढ़ाई करने पर मजबूर हैं। शिक्षा विभाग को जल्द चहारदिवारी का काम शुरू करवाना चाहिए। -अमनीष शर्मा, निवासी वार्ड 8
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक स्कूल की चहारदिवारी न बनना बहुत ही चिंताजनक बात है। बच्चे मौत के साए में पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं। शिक्षा विभाग को जल्द संज्ञान लेकर स्कूल की चहारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू करवाना चाहिए। - पूर्व पार्षद काका राही
स्कूल की चहारदिवारी न होना और मार्ग पर कई वाहन चलना किसी खतरे से कम नहीं है। बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कर रहे हैं। शिक्षा विभाग को चहारदिवारी बनाने का संज्ञान लेना चाहिए।-हैप्पी, निवासी वार्ड 8

स्कूल की चहारदिवारी न होना और भीतर ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज सामने लगाना हर समय हादसा होने को न्योता दे रहे हैं। प्रशासन को जल्द संज्ञान लेकर स्कूल का दौरा कर चहारदिवारी का निर्माण कार्य शुरू करवाना चाहिए। -अत्तर सिंह, निवासी वार्ड 8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed