फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   school open

कालेजों में आफ लाइन कक्षाएं शुरू करने की होने लगी तैयारी

विज्ञापन
school open
उधमपुर। जिले के ऑफलाइन कक्षाएं शुरू कराने की तैयारियों में कॉलेज प्रशासन जुट गए हैं। 18 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के छात्र व छात्राओं को वैक्सीन लगवाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संकट से थोड़ी राहत मिलने के बाद सरकार ने प्रदेश के कई जिलों में शिक्षण संस्थान खोलने के संकेत दे दिए हैं। और स्कूलों की तरह ही कॉलेजों में भी ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने की तैयारी शुरू हो चुकी हैं। जिले में कुल छह सरकारी कॉलेज हैं, और इनमें पीजी कॉलेज और सरकारी महिला कॉलेज ऐसे हैं, जहां विद्यार्थियों की संख्या छह हजार से अधिक है। इन कॉलेजों में कक्षाएं ऑनलाइन चलाई जा रही है। लेकिन, अब इनमें ऑफलाइन कक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कॉलेजों की तरफ से सबसे पहले छात्र व छात्राओं की वैक्सीनेशन पर ध्यान दिया जा रहा है। दोनों कॉलेजों में शिविरों का आयोजन कर हजारों की संख्या में छात्र व छात्राओं को वैक्सीन लगा दी गई है। अब इनकी दूसरी डोज की तरफ ध्यान दिया जा रहा है। दूसरी डोज के लिए भी विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ कक्षाओं को सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया गया है। पीजी कॉलेज में पीजी की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं, और जल्द ही स्नातक के तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। छात्र व छात्राओं को वैक्सीन के लिए लगातार दिशा निर्देश जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, और अब ऑफलाइन कक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। कॉलेज में प्रवेश के लिए थर्मल स्कैनिक को अनिवार्य किया गया है। छात्र व छात्राओं की वैक्सीन के लिए विशेष तौर पर काम किया जा रहा है। ऑफलाइन कक्षाओं में वैक्सीन लगवाने छात्र व छात्राओं को बुलाया जाएगा।
- सुभाष चंद्र, प्रधानाचार्य, पीजी कॉलेज उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed