{"_id":"69ebd37a3964b5c37c021609","slug":"sc-obc-scholarship-udhampur-news-c-202-1-udh1010-135205-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: एससी छात्रों के साथ ओबीसी और आर्थिक कमजोर वर्ग को भी मिलेगी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: एससी छात्रों के साथ ओबीसी और आर्थिक कमजोर वर्ग को भी मिलेगी छात्रवृत्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पहले जहां योजना अनुसूचित जाति तक सीमित थी, अब ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र भी पात्र होंगे। इससे अधिक जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा में आर्थिक सहारा मिल सकेगा।
योजना के लिए आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से किए जाते हैं। इस वर्ष अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई 2025 से 31 जनवरी 2026 तक पूरी की गई। इस दौरान जिलेभर से अनुसूचित जाति के 1,182 छात्रों ने आवेदन किया। पात्र छात्रों को लगभग 3,500 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी जो उनकी पढ़ाई से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मददगार साबित होगी।
योजना में सबसे अहम बदलाव यह है कि पहले यह सुविधा केवल अनुसूचित जाति के छात्रों को ही मिलती थी लेकिन अब सरकार ने दायरा बढ़ाकर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को इसमें शामिल कर लिया है। आंकड़ों के अनुसार अन्य पिछड़ा व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से 51 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें 42 बच्चे सत्यापित हुए हैं। अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए डोमिसाइल, जाति, आय प्रमाण पत्र, फीस रसीद और अंक पत्र आवश्यक हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए आय प्रमाण पत्र और उपस्थिति (अटेंडेंस) अनिवार्य रखी गई है। समाज कल्याण विभाग की अधिकारी मीनाक्षी ने बताया कि योजना का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आर्थिक सहयोग देना है।