फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sarrafa businessmen ready for delhi march

दिल्ली मार्च को स्वर्णकार तैयार

Wed, 16 Mar 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Wed, 16 Mar 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
sarrafa businessmen ready for delhi march
कानपुर प्रदर्शन - फोटो : self

बढ़ी हुई एक्साइज ड्यूटी के विरोध में जिले के स्वर्णकार दुकानें बंद रखकर विरोध जता रहे हैं। मंगलवार को स्वर्णकारों ने बैठक कर आगे की रणनीति भी बनाई। इस दौरान फैसला किया कि स्वर्णकार 17 मार्च को दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल होंगे।

विज्ञापन


स्वर्णकारों द्वारा शहर भर में दुकानों को बंद रखकर एक्साइज ड्यूटि का विरोध जताया जा रहा है। पर स्वर्णकार संघ के सदस्यों ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट व्यापारी वर्ग के लिए खुशियों की जगह टैक्स का बोझ लेकर आया है।
विज्ञापन


सरकार द्वारा सोने के आभूषणों पर जरूरत से अधिक टैक्स लगाकर स्वर्णकारों पर आर्थिक दबाव डाला गया है। इसी विषय को लेकर राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ द्वारा 17 मार्च को दिल्ली में बैठक का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधमपुर से भी बड़ी संख्या में स्वर्णकार बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचेंगे। बजट के मुताबिक स्वर्णकारों को लोकल मेड आभूषणों पर एक प्रतिशत व ब्रांड आभूषणों पर 12.5 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी चुकानी पड़ेगी, जो बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि स्वर्णकार   पहले ही महंगाई की वजह से मंदी की मार झेल रहे हैं। इस अवसर पर विकास वर्मा, रमेश कुमार, संजय, आदि स्वर्णकार उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed