फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   road transport

रोके गए ट्रकों के कारण राजमार्ग पर लगा जाम

विज्ञापन
road transport
udhampur jekhani nakke se dhire dhire gujartey vahan - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोके गए घाटी जाने वाले ट्रकों के कारण दिन में कई बार जाम की स्थिति पैदा हुई, जिसके कारण वाहन चालकों व यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस को भी जाम को खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार रात को ही घाटी जाने वाले ट्रकों पर जखैनी से आगे बढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया था। मंगलवार को देखते ही देखते ट्रकों की लंबी कतार बढ़ गई। बेतरतीब तरीके से पार्क किए गए ट्रकों के कारण दोपहर के समय जाम की स्थिति पैदा हो गई और फिर शाम तक राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। जाम की स्थिति पैदा होने पर पुलिस ने घाटी जाने वाले यात्री वाहनों को रोक रोक कर भेजना शुरू किया। काफी समय तक जखैनी में घाटी की तरफ जाने वाले छोटे वाहनों को भी रोक कर रखा गया। रोके जाने पर यात्रियों व वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शौचालय व पानी की सुविधा न मिलने पर यात्री सबसे ज्यादा परेशान हुए। दिन भर जखैनी चौक में यात्रियों व चालकों की भीड़ लगी रही। पुलिस को भी दिन भर यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed