{"_id":"56f83c7a4f1c1bb258f15095","slug":"road-jam-by-goldsmith","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्णकारों ने किया मार्ग जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्णकारों ने किया मार्ग जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Mon, 28 Mar 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारोबार को बंद कर पिछले कई दिनों से एक्साइज ड्यूटी को वापस लेने की मांग कर रहे स्वर्णकारों की हड़ताल रविवार को 27वें दिन में प्रवेश कर गई। सरकार की गलत नीतियों से नाराज स्वर्णकारों ने शहर के चबूतरा बाजार में मार्ग जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्वर्णकार संघ उधमपुर के जिला प्रधान जोगेंद्र वर्मा और वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि जब जब भी सरकार ने स्वर्णकारों पर काले कानून लगाए हैं, तब तब सरकार को स्वर्णकारों के आंदोलन के आगे झुकना पड़ा हैं।
उन्होंने कहा कि एक तरफ तो भाजपा सरकार लोगों को अच्छे दिन आने के सपने दिखाती है। वहीं दूसरी तरफ आम बजट में एक्साइज ड्यूटी को बढ़ाकर लोगों को परेशान करने की नीति बनाई जाती हैं। सरकार चाहे जो मर्जी कर ले उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही सरकार ने काले कानून को वापस नहीं लिया तो वह आगामी दिनों में जेल भरो आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्वर्णकार संघ के सदस्य शामिल थे।